शैख़ नईम क़ासिम ने अमरीका द्वारा ईरान को दी गई धमकियों और फिर अमरीकी अधिकारियों विशेष कर डोनल्ड ट्रम्प के युद्ध प्रेमी बयानों से पीछे हटने की ओर इशारा करते हुए कहा कि ईरान युद्ध शुरू नहीं करेगा लेकिन भरपूर प्रतिरक्षा का प्रदर्शन करेगा और यह बात अमरीकी अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने अपने इस इंटरव्यू में ईरान-अमरीका तनाव, क्षेत्र की परिस्थितियों और ज़ायोनी शासन की अतिक्रमणकारी कार्यवाहियों समेत विभिन्न विषयों पर बात की।
हिज़्बुल्लाह संगठन के उपमहासचिव ने कहा कि अमरीका अच्छी तरह समझता है कि वह ईरान से युद्ध करने की स्थिति में नहीं है और इसी लिए ईरान को युद्ध की धमकी देने के बाद अमरीकी अधिकारियों को अपने बयानों से पीछे हटना पड़ा। उन्होंने युद्ध का ख़तरा इस लिए भी टल गया कि ईरान कभी भी युद्ध आरंभ नहीं करेगा लेकिन अगर उसके ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही की गई तो फिर वह भरपूर जवाब देने की क्षमता रखता है। शैख़ नईम क़ासिम ने इसी तरह सीरिया में हिज़्बुल्लाह की उपस्थिति के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि हिज़्बुल्लाह संगठन तब तक सीरिया में मौजूद रहेगा जब तक वहां उसकी ज़रूरत होगी। उन्होंने कहा कि सीरिया में हिज़्बुल्लाह की उपस्थिति, सीरियाई सरकार के समन्वय से जारी है।